नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- Delhi News : दिल्ली-नोएडा के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए गुड न्यूज है। दिल्ली-नोएडा बॉर्डर के पास जाम के लिए बदनाम कालिंदी कुंज चौराहे को अब पूरी तरह सिग्नल-फ्री बनाने की तैयारी तेज हो गई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इस चौराहे पर 'टू-वे' फ्लाईओवर और दो नए लूप बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर (ट्रैफिक) दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दिल्ली और नोएडा ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने बुधवार को एनएचएआई के अधिकारियों से मुलाकात की, जहां इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। गुप्ता ने कहा, "एक डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) दिखाई गई और इंफ्रास्ट्रक्चर की डिटेल पर चर्चा की गई। दो लूप बनने के बाद कालिंदी कुंज जंक्शन सिग्नल-फ्री हो जाएगा।" यह भी पढ़ें- 25% की छूट, 18 लाख में ही DDA का फ्लैट...