कालिंदी एक्सप्रेस बंद होने को लेकर बिफरे लोग
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 6 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। दिल्ली को जाने वाली कांलिदी एक्सप्रेस के बंद होने क ो लेकर लोगों में उबाल है। इसको लेकर स्टेशन अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा गया। फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष भइयन मिश्रा के नेतृत्व में दर्जनों लोग फर्रुखाबाद स्टेशन पहुंचे और स्टेशन अधीक्षक को बताया कि कालिंदी एक्सप्रेस 40 वर्षो से चल रही हेै। दिल्ली के लिए जाने वाली एकमात्र ट्रेन है। यदि इस ट्रेन का मार्ग परिवर्तन किया गया तो यहां के लोगों को परेशानी होगी। स्टेशन अधीक्षक से मांग की गयी कि कालिंदी एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन न किया जाये बल्कि इसे फर्रुखाबाद से दिल्ली तक चलाया जाये। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि उच्चाधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया जायेगा। अंगद पांडेय, उमेश जाटव, नीतीश दुबे, महेश अग्निहोत्री, नितिन गुप्ता,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.