प्रयागराज, मार्च 1 -- प्रयागराज। कालिंदीपुरम जागृति चौराहा पर दो मार्च को रात्रि 8:00 से 9:00 बजे के बीच होलिका दहन किया जाएगा। तीन मार्च को ग्रहण के कारण होली नहीं होगी। चार मार्च को सुबह कॉलोनी के गोवर्धन, राधा कुंड, बरसाना, गोकुल, नंदग्राम, वृंदावन के लोग द्वारिका (जागृति चौराहा) एकत्र होकर होली खेलने की तैयारी कर रहे हैं। कॉलोनी के जेपी तिवारी ने बताया होलिका रंग पर्व कालिंदीपुरम आवास योजना के साथ सभी शहरवासियों से रंग पर्व पर सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...