प्रयागराज, मार्च 20 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता जिले में नदियों के कायाकल्प व जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए नीदरलैंड से आई टीम के साथ प्रयागराज प्रशासन व नगर निगम के अफसरों की कार्यशाला हुई। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल व नगर आयुक्त साई तेजा की मौजूदगी में हुई इस कार्यशाला में कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इस दौरान टीम ने कालिंदीपुरम, ससुरखदेरी नदी और यमुना बैंक रोड का निरीक्षण कर प्राथमिक अध्ययन भी किया। टीम अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन व जल शक्ति मंत्रालय को सौंपेगी।कालिंदीपुरम नाले को 'हरित और स्वच्छ' गलियारे के रूप में विकसित करने का विस्तृत प्रस्ताव दिया गया। डच विशेषज्ञों ने 'प्रकृति आधारित समाधानों' के माध्यम से गंदे पानी और वर्षा जल को अलग-अलग प्रवाहित करने वाली 'दोहरी प्रणाली' का सुझाव दिया। इस नवाचार से न केवल क्षे...