प्रयागराज, मार्च 25 -- 220 केवी कैंट ट्रांसमिशन उपकेंद्र से निकली 33 केवी की एक भूमिगत केबल कालिंदीपुरम के 60 फिट रोड पर बेहद कम ऊंचाई पर लटक रही है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क से गुजरने वाले भारी वाहन, बस और ट्रक इस केबल से टकरा सकते हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ-साथ जान-माल का नुकसान भी हो सकता है। राहगीरों और आसपास के दुकानदारों ने बताया कि केबल काफी समय से इस स्थिति में है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौके पर निरीक्षण तक करने नहीं पहुंचे हैं। स्थानीय नागरिकों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते केबल को सुरक्षित ऊंचाई पर नहीं किया गया तो दुर्घटना तय है। क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग से तत्...