प्रयागराज, अप्रैल 7 -- प्रयागराज। कालिंदीपुरम के लोगों ने उनके क्षेत्र को भी मेट्रो रूट से जो़ड़ने की मांग की है। कालिंदीपुरम जागृति समिति ने इस मुद्दे पर सोमवार को बैठक की। बैठक के बाद समिति के अध्यक्ष जेपी तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय एवं भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान एयरपोर्ट रोड पर मध्य में है। साथ ही इस रूट से सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन भी जाना सुगम होगा। पूर्व में निर्धारित मेट्रो मार्ग में परिवर्तन करते हुए 6 नए स्टेशनों को बनने पर भी विचार चल रहा है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण को कालिंदीपुरम को भी मेट्रो रूट से जोड़़ना चाहिए। बैठक में आलोक गुप्ता, प्रदीप कुमार जैन, ओम प्रकाश मालवीय, गोपाल तिवारी, प्रदीप कुमार तिवारी, हृदय लाल, लवकुश सिंह, लालजी त्रिपाठी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.