कालिंदीपुरम के नंदीग्राम पार्क में बनेगी भूल-भुलैया
प्रयागराज, जून 21 -- प्रयागराज। कालिंदीपुरम के नंदीग्राम पार्क में भूल-भुलैया वाला जंगल विकसित किया जाएगा। इसमें बड़े पेड़ों के बीच पतले रास्ते होंगे। इन रास्तों में पैदल आवागमन करने पर लोगों को जंगल की भूल-भुलैया में गुम होने का अहसास होगा। वर्षों से बदहाल पार्क को मेज पार्क (भूल-भुलैया पार्क) विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। पार्क का ढांचा इस प्रकार तैयार किया जाएगा, जिससे लोग पूरा दिन यहां व्यतीत कर सकें। इसमें मियावाकी पार्क की तरह पेड़ों का झुंड विकसित किया जाएगा। परिवार के साथ पिकनिक मना सकें। कानपुर के बाद प्रदेश का दूसरा मेज पार्क विकसित करने पर पांच करोड़ रुपये व्यय होगा। लगभग 22 बीघा क्षेत्रफल वाले पार्क को मेज पार्क के तौर पर विकसित करने के लिए नगर निगम ने निविदा निकाल दी है।मेज पार्क की योजना बनाने वाले अधिशासी अभियंता अनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.