बांदा, फरवरी 16 -- कालिंजर संवाददाता। कालिंजर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। देर शाम तक चले कार्यक्रमों में लोगों का खासा जमावड़ा रहा। अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा। दूसरे दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में मशहूर लोक गायिका इंदु गुप्ता गोरखपुर ने शूफी और भक्ति रस की प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति देश के नाम जहां डाल-डाल पे सोने की चिड़िया, एक राधा एक मीरा, फॉक गीत हमरी अटारिया पे आजा रे सांवरिया, अमीर खुसरो का छाप तिलक...सब छीनी मोसे नैना मिलाइके और अंत में भोजपुरी गीत हमका लाज लगेला प्रस्तुति दी। मंच पर इंटरनेशनल फेम राधा प्रजापति ने अपनी टीम के साथ गौरा के गणेश, सईयां मिले लड़कइयां, जनम दइयों विधाता बुंदेलखंड में, राई नृत्य प्रस्तुत किया। बनारस हिंदू विश्व...