काला सागर में मालवाहक पोत पर हमले में भारतीय नागरिक की मौत, विदेश मंत्रालय ने जताई आपत्ति
नई दिल्ली, जुलाई 25 -- काला सागर में 18 जुलाई को एक मालवाहक पोत पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। यह पोत कथित तौर पर रूस के समुद्री सीमा क्षेत्र से गुजर रहा था। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि जब मालवाहक पोत 'एमवी ओमोर्फी' पर हमला उस वक्त हुआ जब उस पर तीन भारतीयों समेत चालक दल के 10 सदस्य मौजूद थे। इस घटना में एक भारतीय की मौत हो गई, जबकि दो अन्य सुरक्षित हैं।रूस के अधिकारियों के संपर्क में विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहाकि रूस स्थित भारतीय मिशन संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। मंत्रालय ने कहाकि भारत मालवाहक जहाजों को निशाना बनाए जाने और निर्दोष नागरिकों की जान जोखिम में डाले जाने वाले ऐसे हमलों की कड़ी निंदा करता है। भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.