नई दिल्ली, अगस्त 19 -- गुड़ भारतीय खानपान का एक अहम हिस्सा रहा है। घर में मिठाई जमाने से ले कर चाय बनाने के लिए और खाने के साथ कुछ मीठा खाने के लिए; गुड़ का इस्तेमाल किया जाता रहा है। आमतौर पर लोग चीनी की जगह गुड़ खाना पसंद करते हैं, क्योंकि ये चीनी की तरह रिफाइंड नहीं होता है। खैर, आपने देखा होगा कि मार्केट में आमतौर पर दो तरह के गुड़ मिलते हैं, काला गुड़ और पीला गुड़। बहुत लोग पीला गुड़ खरीदते हैं, क्योंकि उन्हें ये ताजा और शुद्ध लगता है। वहीं कुछ लोग मनाते हैं कि पीले गुड़ में केमिकल होता है इसलिए काला गुड़ ज्यादा फायदेमंद है। अब सवाल है कि इन दोनों में से क्या ज्यादा अच्छा है? आप भी कन्फ्यूज हैं? तो चलिए जानते हैं इनमें से कौन सा चुनें।काले और पीले गुड़ में सिर्फ रंग का अंतर नहीं होता आमतौर पर ये कन्फ्यूजन देखने को मिलती है कि काला गु...