काला मास्क लगाकर बैंककर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन
बरेली, मई 12 -- ऑल इंडिया एसबीआई स्टाफ फेडरेशन के आह्वान पर लंबित मांगों के समर्थन में देशभर में स्टेट बैंक कर्मचारी चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को बरेली परिक्षेत्र में स्टाफ सदस्यों ने बैंक शाखाओं और कार्यालयों में काला मास्क लगाकर बैंकिंग कार्य करते हुए प्रबंधन के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। उप महामंत्री नवींद्र कुमार ने बताया कि बैंकों में मैसेंजरों की शीघ्र भर्ती, एनपीएस कर्मचारियों को पेंशन फंड मैनेजर बदलने का विकल्प, कर्मचारियों को इंटर-सर्कल ट्रांसफर की सुविधा, स्थायी पदों पर आउटसोर्सिंग व्यवस्था तत्काल समाप्त करने आदि कई जरूरी मांगें हैं। प्रदर्शन में पूजा कौशल, महेंद्र यादव, विकास कुमार, अजय वीर, मारूफ अली, दीप्ति पांडे, अनुकृति, प्रतिभा, निधि मिश्रा आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- काला मास्क पहन बैंक कर्मचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.