रांची, फरवरी 18 -- सोनाहातू, संवाददाता। प्रखंड के नीमडीह स्थित काला महादेव मंदिर प्रांगण में मंगलवार की रात छऊ नृत्य के आयोजन के साथ तीन दिनी मेला संपन्न हुआ। रविवार को महाशिवरात्रि के साथ मेले का शुभारंभ हुआ था। मंगलवार की रात छऊ नृत्य और मुर्गा लड़ाई प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध छऊ नृत्य उस्ताद हेम सिंह महतो और उस्ताद बाघम्बर सिंह की टीम ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला समिति के सदस्य पूरी तरह तत्पर रहे। समापन समारोह में समिति द्वारा छऊ कलाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनाहातू पंचायत के मुखिया विकास सिंह मुंडा की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम के सदस्यों ने शांतिपूर्ण वातावरण में मेले को संपन्न कराया। इस आयोजन में नरेश भगत, भंजन महतो,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.