धनबाद, अप्रैल 2 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर श्रमिक संगठनों ने बुधवार को चार लेबर कोड के खिलाफ काला बिल्ला लगाकर काला दिवस मनाया। श्रम कोड लागू होने के खिलाफ एआईसीसीटीयू (ऐक्टू) के बैनर तले रणधीर वर्मा चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। साथ ही 44 श्रम कानूनों को फिर से बहाल करने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि ये लेबर कोड मजदूर विरोधी हैं। पूंजीपतियों को सारी शक्ति देने वाली है। मजदूरों का हक और ताकत कम करने वाला है। ये कोड मजदूरों को फिर से गुलामी की ओर ले जाएगा। नेताओं ने कहा कि 12 फरवरी की ऐतिहासिक हड़ताल के बावजूद केंद्र सरकार ने मजदूरों की आवाज को अनसुना कर दिया और एक अप्रैल को श्रम कोड लागू कर दिया गया। कोड के खिलाफ संयुक्त ट्रेड यूनियन लंबी लड़ाई के लिए तैयार है। सड़क से लेकर सदन तक आवाज ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.