काला बिल्ला लगा जताया विरोध
दरभंगा, मई 24 -- संजय लाला,दरभंगा। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर अपनी मांगों के समर्थन में शनिवार को जिले के पीएचसी, अनुमंडल अस्पताल व डीएमसीएच के कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया। काला बिल्ला लगाकर उन्होंने अपनी 26 सूत्रीय मांगों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करने का प्रयास किया। उनकी मांगों में पुरानी पेंशन का लाभ देने, एएनएम को मातृत्व अवकाश देने आदि मांगें शामिल हैं। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रमंडलीय मंत्री सिकंदर कुमार ने कहा कि 16 मई को पूरे बिहार में प्रदर्शन किया जाएगा। एक जून को पटना में धरना-प्रदर्शन के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद करेंगे। यह भी पढ़ें- काला बिल्ला लगा जताया विरोध यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य कर्मियों ने काला बिल्ला लगा जताया विरोध
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.