बेगुसराय, अप्रैल 15 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ मिथिला प्रक्षेत्र की ओर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 15 सूत्री मांग को लेकर लगातार आंदोलन जारी है। सभी कर्मी बीते 10 अप्रैल से काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन जारी रखे हैं।बुधवार को बरौनी कॉलेज में भोजनावकाश के समय प्रधानाचार्य कक्ष के समक्ष प्रोन्नति का लाभ,रिक्त पदों को भरने,बकाया वेतन का लाभ देने,स्थानांतरण वापस करने समेत अन्य अपनी मांगों के समर्थन में विरोध दर्ज किया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, मनोज कुमार मिश्र, निशा कुमारी, अन्नपूर्णा देवी , इन्दु कुमारी , शिव प्रकाश झा, सुनील फलाहारी, अध्यक्ष अजय कुमार,सचिव रविरंजन कुमार आदि सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...