काला बिल्ला लगाकर स्वास्थ्य कर्मियों ने जताया विरोध
बिहारशरीफ, मई 21 -- राज्य स्तरीय प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान फोटो : हॉस्पीटल कर्मी-रहुई अस्पताल में गुरुवार को काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन करते स्वास्थ्य कर्मी। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर गुरुवार को जिले के सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर अपनी मांगों के समर्थन में विरोध-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष नदीम के नेतृत्व में सरकार का ध्यान लंबित मांगों की ओर आकृष्ट कराया। साथ ही राज्यस्तरीय प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि एक जून को पटना में राज्यस्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए सांकेतिक विरोध किया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों की वर्षों पुरानी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। इससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.