पटना, फरवरी 12 -- बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) ने कहा है कि अररिया जिले के फॉरबिसगंज अनुमंडल में फ़र्ज़ी डाक्टरों की खोज करने के नाम पर गयी जिले से प्रशासन की टीम द्वारा एक सही डिग्रीधारी चिकित्सक की बुरी तरह पिटाई की, जिससे उनकी हाथ की हड्डी टूट गयी। इस निंदनीय प्रशासनिक कारवाई के विरोध में बिहार के सभी सरकारी चिकित्सक शुक्रवार से काला बिल्ला लगा कर ड्यूटी करेंगे। भासा ने कहा है कि प्रशासन नें उलटे चिकित्सक पर ही जांच टीम को बंधक बनाने का मुकदमा थाना में कर दिया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। ये एक बर्बर प्रशासनिक कारवाई है, जिसमें एक डिग्रीधारी चिकित्सक को बेवजह पीटा गया है। भासा इस घटना का पुरजोर विरोध करती है। पूरी घटना का वीडियो बिहार के आमलोगों और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आंख खोल देने वाला है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.