काला बिल्ला लगाकर कोयलांचल नागरिक मंच ने जताया विरोध
धनबाद, अगस्त 26 -- कोयलांचल नागरिक मंच के बैनर तले मंगलवार को झरिया मेन रोड में स्थानीय लोगों ने काला बिल्ला लगाकर बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताया। मंच के सदस्यों ने कहा कि झरिया में आए दिन भू-धंसान और घरों में दरारें पड़ने से जनजीवन असुरक्षित हो गया है। इसके बावजूद लाखों रैयतों की जमीन को गैरआबाद घोषित किया जा रहा है। आरोप लगाया गया कि खनन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर हैवी ब्लास्टिंग की जा रही है, जबकि पानी, नाइट्रोजन और बालू भराई का काम सही तरीके से नहीं हुआ। प्रबंधन जानबूझकर डर पैदा कर रहा है, ताकि लोग खुद झरिया छोड़ दें। संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए कहा कि यह शांतिपूर्ण विरोध है, मांगें न मानने पर आंदोलन उग्र होगा। जल्द ही केंद्रीय कोयला मंत्री, मुख्यमंत्री व बीसीसीएल सीएमडी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मौके पर संयोजक राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.