भागलपुर, फरवरी 13 -- केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार लेबर कोड को मजदूर विरोधी बताते हुए राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 12 फरवरी गुरुवार को आयोजित अखिल भारतीय हड़ताल के समर्थन में इफ्टू से संबद्ध यूनियन एनटीपीसी कामगार संघ के बैनर तले स्थायी मजदूरों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया। संघ के आह्वान पर मजदूरों ने कार्यस्थल पर काला बिल्ला लगाकर केंद्र सरकार की नीतियों के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कामगारों ने कहा कि नए लेबर कोड से श्रमिकों के अधिकारों में कटौती होगी तथा इसका लाभ बड़े कॉरपोरेट घरानों, पूंजीपतियों और उद्योगपतियों को मिलेगा। एनटीपीसी कामगार संघ (इफ्टू) के महासचिव लालू राम ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां मजदूरों के हितों के प्रतिकूल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लेबर कोड के माध्यम से श्रम कानूनों को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.