काला बिल्ला लगाकर काम कर रहे आपूर्ति पदाधिकारी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 23 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। बिहार आपूर्ति सेवा संघ के आह्वान पर अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी काला बिल्ला लगाकर काम कर रहे हैं। संघ के जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि उनका यह सांकेतिक विरोध 20 से शुरू है। यह 26 अगस्त तक चलेगा। उनकी प्रमुख मांगों में हर प्रखंड को विभागीय वाहन या उचित वाहन भत्ता मिले, प्रखंड आपूर्ति कार्यालय को पर्याप्त संसाधन एवं बजट उपलब्ध कराई जाएद्ध प्रथम प्रोन्नति पर लेवल-आठ नहीं नौ मिले। राज्य में लगभग दो सौ रिक्त पदों पर जल्द डीपीसी में प्रोन्नति हो, 18 वर्षों से लंबित आपूर्ति सेवा का कैडर पुनर्निमाण हो, हर प्रखंड में दो सहायक व दो अनुसेवक उपलब्ध हों, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को राजपत्रित का दर्जा मिले, जिम्मेदारी के साथ पीडीएस में आवश्यक प्रशासनिक एवं प्रवर्तन शक्तियां मिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.