बेगुसराय, मार्च 20 -- बीहट। त्रिस्तरीय प्रोन्नति, गृह जिला में पदस्थापन सहित छह सूत्री मांगों को लेकर सरकारी अमीनों ने अपने चरणबद्ध आंदोलन के प्रथम कड़ी में शुक्रवार को काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। बरौनी प्रखंड के सरकारी अमीन अभिषेक कुमार, सूरज कुमार, राकेश कुमार ने बताया कि बिहार राजस्व अमीन संघ के आह्वान पर अमीनों ने चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद किया है। आंदोलन की अगली कड़ी के रूप में 23 मार्च को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया जायेगा। इसके बाद भी सरकार के द्वारा अमीनों की मांगों को पूर्ण करने की दिशा में सार्थक कदम नहीं उठाये जाने की स्थिति में अमीन बेमियादी हड़ताल पर भी जाने का अल्टीमेटम दिया है। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.