काला बिल्ला लगाकर अधिकारी ने किया काम
बगहा, अगस्त 24 -- सिकटा। बिहार आपूर्ति सेवा संघ के पदाधिकारियों ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) ने अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर गुरूवार से पदाधिकारी काला बिल्ला लगाकर सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी। संघ ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान विभागीय कार्य एवं आम लोगों से जुड़े कामकाज प्रभावित नहीं होंगे। संघ के जिलाध्यक्ष सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह सिकटा के प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि संगठन के निर्णयानुसार अपनी मांगों को लेकर आपूर्ति पदाधिकारी काली पट्टी बांधकर सांकेतिक हडताल पर है।इस बीच सरकारी कार्य प्रभावित नही होने का ध्यान भी दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- काला बिल्ला लगाकर किया काम, आपूर्ति संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.