हरदोई, मई 19 -- हरदोई। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह के आह्वान पर जनपद हरदोई में एनएचएम संविदा कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सभी संविदा कर्मचारी काला फीता बांधकर अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने शासन से शीघ्र मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है। जिलाध्यक्ष डॉ. जावेद ख़ान और महामंत्री डॉ. रामलखन गुप्ता अनुज ने बताया कि यदि 20 मई तक शासन स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो 21 मई से पूरे प्रदेश में 'नो वर्क, नो पे' के आधार पर कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- एनएचएम संविदा कर्मियों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी 20 मई तक सांकेतिक हड़ताल जारी रहेगी। मांगों की अनदेखी होने पर पूरे जन...