बागेश्वर, अप्रैल 23 -- देवेंद्र पांडे, गेश्वर। दो सूत्रीय मांगों को लेकर पीआरडी जवान एक बार फिर से मुखर हो गए हैं। अपनी मांगों के समर्थन में उन्होंने हाथ पर काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। समान कार्य का समान वेतन देने की मांग दोहराई। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह आंदोलन तेज करेंगे। इसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। मालूम हो कि पीआरडी जवानों को दो सूत्रीय मांगों को लेकर देहरादून में आंदोलन चल रहा है। आंदोलन के समर्थन में जिले के जवान गुरुवार को विकास भवन परिसर में एकत्रित हुए। यहां हाथ में काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- चम्पावत में फार्मासिस्टों ने विरोध जताया वक्ताओं ने समान कार्य के लिए समान वेतन और 365 दिन रोजगार देने की मांग की है। इन मांगों को लेकर वह लंबे समय से आंदोलित हैं, लेकिन...