काला पीलिया से ग्रस्ति व्यक्ति का शव सड़क पर मिला
शामली, अप्रैल 27 -- शामली। शहर के ब्लाक रोड पर एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची थाना आदर्शमंडी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि मृतक व्यक्ति काला पीलियों से बीमार था और उसी के चलते उसकी मौत हुई है। सोमवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के राजो मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय सतीश सैनी का सोमवार शाम चार बजे शहर के ब्लाक रोड पर शव पडा हुआ मिला। सूचना पाकर थाना आदर्शमंडी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त करते हुए के भाई झिंझाना निवासी सतेंद्र को जानकारी दी। सूचना पर भाई सतेंद्र कुमार मौके पर पहुंचा और बताया कि उसके भाई को लंबे समय से काला पीलिया था। शायद बीमारी के चलते ही उसकी मौत हुई है। पुलिस ने फिलहाल शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.