बगहा, फरवरी 4 -- सिकटा,एक संवाददाता सिकटा अंचल के राजस्व कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को काला पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए कार्य किया। इसमें प्रभारी सीआई सह राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार,जयप्रकाश राम,अभिषेक कुमार,सोनू कुमार,रंजीत कुमार,रानी कुमारी व प्रभात रंजन गंधव शामिल रहे।उन्होंने कहा कि उनकी 11 सूत्री पुरानी मांगों पर अब तक कोई पहल नहीं की गई है। साथ ही बिना स्पष्टीकरण के निलंबन और वेतन रोकने जैसी दमनकारी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही राजस्व महाअभियान, फॉर्मर रजिस्ट्री के नाम पर बिना अवकाश के लगातार काम लिया गया।उनकी प्रमुख मांगो में गृह जिला पदस्थापना,वेतन संशोधन, सेवा संपुष्टि,अतिरिक्त प्रभार की समाप्ति,सुरक्षा और सम्मान समेत 11 सूत्री मांग शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.