काला नमक धान से किसानों की आय होगी तीन गुना : कालीचरण मुंडा
रांची, जून 20 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि काला नमक धान की खेती किसानों की आय को तीन गुना तक बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। शनिवार को उनके आवासीय कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में किसान कांग्रेस द्वारा किसानों से काला नमक धान की खरीद की गई। किसानों को धान का मूल्य 90 रुपये प्रति किलो दिया गया, जिससे उनमें काफी उत्साह देखा गया। सांसद ने बताया कि पिछले वर्ष करीब 250 किसानों के बीच नि:शुल्क काला नमक धान के बीज वितरित किए गए थे। बेहतर उत्पादन के बाद इस वर्ष किसान धान बेचकर अच्छा लाभ प्राप्त कर रहे हैं। किसान कांग्रेस ने लगभग 25 क्विंटल धान की खरीद कर किसानों को नगद भुगतान किया। वहीं नए किसानों को 350 रुपये प्रति किलो की दर से करीब तीन क्विंटल बीज भी उपलब्ध कराया गया। बीज खरीदने के लिए रांची और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.