काला दिवस मनाकर आंगनबाड़ी कर्मियों ने जताया विरोध
जौनपुर, जुलाई 11 -- जौनपुर , संवाददाता। आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश की जौनपुर इकाई के बैनर तले शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। सरकार की तरफ से मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा न किए जाने के विरोध में कर्मचारियों ने इस दिन को 'काला दिवस' के रूप में मनाया। विभिन्न मांगों को लेकर सीआरओ को ज्ञापन सौपा। धरने में नगर, धर्मापुर, बक्शा तथा आसपास के क्षेत्रों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बारिश के बावजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया। विभिन्न विभागों के कर्मचारी समेत कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने भी आंदोलन का समर्थन करते हुए हस्ताक्षर किए।जिला यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने काला दिवस मनाकर किया प्रदर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.