नई दिल्ली, फरवरी 28 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। द्वारका जिला एएटीएस ने कुख्यात काला जठेड़ी गिरोह के 19 वर्षीय शॉर्प शूटर मनीष उर्फ मिशु को गिरफ्तार किया है। आरोपी झड़ौदा कलां का निवासी है और इलाके में लोडेड पिस्टल लेकर किसी बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहा था। उसके पास से दो पिस्टल बरामद हुई हैं, जिनमें एक पूरी तरह लोडेड थी। डीसीपी अंकित सिंह के मुताबिक, गुप्त सूचना पर एएटीएस टीम ने द्वारका नाला रोड पर मेट्रो पिलर पी-9 के पास घेराबंदी कर उसे दबोचा। तलाशी में अवैध हथियार मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में सामने आया कि मनीष पर पहले भी आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। दो जनवरी को भी वह अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया था। पुलिस के अनुसार, जेल में ही उसने काला जठेड़ी गिरोह से संपर्क साधा और शूटर के तौर पर काम करने को तैयार हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.