काला कोर्ट पहनने पर अधिवक्ता लिपिकों को रोकने का निर्देश
गोड्डा, जून 1 -- जिला अधिवक्ता संघ, गोड्डा ने न्यायालय परिसर में अधिवक्ता लिपिकों द्वारा काला कोर्ट पहनकर कार्य करने पर आपत्ति जताई है। इस संबंध में संघ के महासचिव योगेश चन्द्र झा ने जिला अधिवक्ता लिपिक संघ, गोड्डा के अध्यक्ष एवं सचिव को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया है। जारी पत्र में कहा गया है कि कुछ अधिवक्ता लिपिक न्यायालय परिसर में काला कोर्ट पहनकर अधिवक्ताओं के समतुल्य कार्य करते हैं। इससे मुवक्किलों के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है तथा अधिवक्ताओं की छवि भी प्रभावित हो रही है। इस मुद्दे को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी व्याप्त है। यह भी पढ़ें- अपंजीकृत अधिवक्ता व मुंशी नहीं कर सकेंगे न्यायालयों में कार्य जिला अधिवक्ता संघ ने अधिवक्ता लिपिक संघ से आग्रह किया है कि वह अपने स्तर से सभी अधिवक्ता लिपिकों को तत्काल न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.