एटा, अप्रैल 13 -- सोमवार दोपहर बाद अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ एटा ने टीईटी अनिवार्यता काले कानून को वापस करने की मांग को लेकर मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया। जुलूस के साथ पहुंचे महासंघ पदाधिकारी शिक्षक-शिक्षिका, कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के नाम डीएम प्रेमरंजन सिंह को ज्ञापन सौंपा। सोमवार को दोपहर तीन बजे सुप्रीम कोर्ट से पारित आदेश प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया है। टीईटी अनिवार्यता कानून को वापस कराने को लेकर शिक्षक-शिक्षिकाएं शहीद पार्क में एकत्रित हुए। जहां से हाथों में मशाल लेकर जुलूस निकाला। मशाल जुलूस शहीद पार्क से शुरू होकर जीटी रोड, कचहरी रोड होते हुए कलक्ट्रेट परिसर पहुंचा। यह भी पढ़ें- टीईटी अनिवार्यता वापसी को मशाल ज...