रांची, अप्रैल 25 -- खूंटी, संवाददाता। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कालामाटी में संचालित स्मार्ट कोचिंग (आकांक्षा योजना) को पुनः शुरू करने की मांग तेज हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप मिश्रा ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र पहल की मांग की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 से चल रही इस योजना से छात्राओं को जेईई-नीट की तैयारी कराई जाती थी। कोचिंग बंद होने से 11वीं-12वीं की छात्राएं वंचित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...