कन्नौज, मार्च 13 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। एलपीजी को लेकर तमाम अफवाहों के बीच प्रशासन सक्रिय हो गया है। प्रशासन एलपीजी की पर्याप्त सप्लाई का दावा कर रहा है। किसी बीच एसडीएम के नेतृत्व में एलपीजी गैस सिलेंडर के कालाबाजारी के एक ठिकाने पर छापा मारा गया। जहां 11 सिलेंडर खाली व एक भरा हुए सिलेंडर के साथ ही एक सैकड़ा से अधिक गैस कनेक्शन की पास बुक बरामद की गई।शुक्रवार की दोपहर सूचना के आधार पर एसडीएम छिबरामऊ ज्ञानेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में पूर्ति निरीक्षक सौरभ कुमार गुप्ता व नायब तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ नगर के हम्मीद नगर मोहल्ले में जगदीश गुप्ता के मकान के बाहरी कमरे पर छापा मारा। छापे के दौरान 11 खाली सिलेंडर तथा एक भरा हुआ सिलेंडर बरामद किया गया। मौके पर बाइक से एक ग्राहक भी खड़ा मिला। एसडीएम ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने बताया की मौके पर एक...