हाथरस, जनवरी 4 -- सहपऊ। सादाबाद जलेसर मार्ग पर शुक्रवार रात का गश्त के दौरान पुलिस ने कालाबाजारी के लिए जा रहा सरकारी राशन का चावल भरा ट्रक पकड़ लिया । ट्रक तामसी तिराहे के निकट श्रीराम धर्मकांटा पर वजन करने के लिए खड़ा था । ट्रक में 18 टन से अधिक चावल भरा हुआ था। चावलों को एक सरकारी राशन डीलर के सुपुर्द कर दिया है। शुक्रवार रात करीब दस बजे कोतवाली प्रभारी मंयक चौधरी अपने हमराहों के साथ नियमित गश्त पर थे। उन्हें एक ट्रक सादाबाद जलेसर मार्ग पर तामसी तिराहा स्थित श्रीराम धर्मकांटा पर संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया । पुलिस ने जब ट्रक के पास जाकर देखा तो उसमें चावल भरे हुए थे । ट्रक चालक से पूछताछ करने पर वह ठीक से जबाब नहीं दे पाया ।उन्होंने ट्रक में चावल भरे होने की सूचना एसडीएम मनीष चौधरी को दी । सूचना मिलने पर एसडीएम ने सप्लाई निरीक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.