मथुरा, मार्च 21 -- सरकारी सस्ते गल्ले पर गरीबों को वितरण करने के लिए आया राशन का बाजरा एक गोदाम में पूर्ति विभाग की टीम ने छापामार कर बरामद किया है। कार्रवाई से गड़बड़ी करने वालों में हड़कंप मच गया। पूर्ति निरीक्षक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूर्ति निरीक्षक मोहन प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि नन्दगांव रोड स्थित एक गोदाम पर गरीबों को वितरण होने आया सरकारी बाजरा रखा हुआ है। इसको अलग-अलग लोगों से खरीदा गया है। सूचना पर टीम ने गोदाम पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान करीब 48 कट्टों में बाजरा रखा मिला। मौके पर एक युवक मिला,जिसने अपना नाम यश पुत्र सतीश बताया। पूर्ति निरीक्षक ने मौके पर मिले कट्टों के बारे मे पूछताछ की और कागजातों की मांग की, लेकिन युवक नहीं दिखा सका। निरीक्षक ने राशन डीलर दिनेशचंद को बुलाकर बरामद कट्टों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.