चंदौली, दिसम्बर 23 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा तहसील क्षेत्र के अवही गांव में एक कोटेदार पर खाद्यान्न की कालाबाजारी का आरोप लगा है। ग्रामीणों की शिकायत पर जांच धीना थाने में कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी सस्ते गल्ले की दुकान निलंबित कर दी गई है। यह कार्रवाई पूर्ति निरीक्षक ममता सिंह ने एसडीएम कुंदन राज कपूर के निर्देश पर किया है। विभागीय कार्रवाई से कोटेदारों में खलबली मची है। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि धानापुर विकास खंड के अवही गांव की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर, बीते दिनों पूर्ति निरीक्षक ममता सिंह अपने सहायक नितिन कुशवाहा के साथ जांच के लिए पहुंचीं। दुकान बंद मिली और कोटेदार ने बाहर होने का हवाला दिया, जिसकी सूचना पूर्ति कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.