बस्ती, अप्रैल 3 -- बस्ती। पुलिस ने पुरानी बस्ती क्षेत्र में कालाबाजारी की आशंका के चलते एक सिलेंडर लदी छोटी गाड़ी को रोक लिया। पुलिस ने दो हाकरों के साथ गैस सिलेंडर भरी गाड़ी पुलिस लाइन लेकर पहुंची। पुलिस ने इसकी सूचना जिला पूर्ति अधिकारी को दी। पूर्ति अधिकारी की टीम ने पुलिस लाइन पहुंच कर रसोई गैस सिलेंडर की जांच पड़ताल शुरू की। छोटी गाड़ी पर रखे गए 19 सिलेंडर को पूर्ति कार्यालय ने अपने कब्जे में लेते हुए रत्नाकर गैस एजेन्सी के सुपुर्दगी में दे दिया। इस बावत एजेन्सी संचालक ने कहा कि होम डिलेवरी शुरू की गई है। होम डिलेवरी का सिलेंडर जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...