बगहा, अप्रैल 11 -- तबरेज अजीज योगापट्टी, एक संवाददाता।योगापट्टी प्रखंड के सिसवा भूमिहार पंचायत में जन वितरण प्रणाली के तहत अनाज वितरण में बड़े घोटाले का मामला सामने आया है।सिसवा भूमियार पंचायत के पीडीएस विक्रेता लंगड़ मुसहर पर खाद्यान्न की कालाबाजारी का गंभीर आरोप लगने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर दी है।यह कार्रवाई अनुमंडल कार्यालय बेतिया सदर के निर्देश पर की गई है। जिला पदाधिकारी के आदेश पर सितंबर 2025 में किए गए निरीक्षण के दौरान ही गड़बड़ी के संकेत मिल गए थे। उस समय विक्रेता के गोदाम में पीओएस मशीन के रिकॉर्ड के मुकाबले चावल और गेहूं की भारी कमी पाई गई थी।मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने विक्रेता से स्पष्टीकरण मांगा,लेकिन समय बीतने के बावजूद कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान ...