कालाबाजारी करने वाले खाद दुकानदारों के लाइसेंस रद्द करने की मांग
सासाराम, सितम्बर 5 -- कोचस, एक संवाददाता। उर्वरकों की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए दोषी दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग किसानों ने की है। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा की ओर से कालाबाजारी में संलिप्त 330 उर्वरक व्यवसायियों के लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई का किसानों ने स्वागत किया है। किसानों का कहना है कि जरूरत के समय बाजार से खाद गायब हो जाती है और उन्हें ऊंची कीमत पर खरीदने को मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.