कालाबाजारी, घटतौली और जमाखोरी करने वालों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई-मनोज पांडेय
लखनऊ, मई 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने कहा है कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, घटतौली, जमाखोरी, अवैध वसूली और गरीबों के अधिकारों में बाधा डालने वालों के खिलाफ सरकार कठोर कार्रवाई करेगी।
सरकारी निर्देश श्री पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली, खाद्यान्न वितरण और उपभोक्ता हितों से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की अनियमितता कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गरीबों के राशन पर डाका डालने वाले, तौल में चोरी करने वाले और सरकारी व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराते हुए कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जवाबदेही तय आवश्यकता पड़ने पर जेल भेजने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। श्री पाण्डेय ने सख्त लहजे में कहा कि संबंधित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.