नई दिल्ली, जून 5 -- नेचुरली ग्लोइंग और हेल्दी स्किन हर कोई चाहता है। इसके लिए महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स से ले कर ट्रीटमेंट्स तक, हम क्या कुछ ट्राई नहीं करते। लेकिन जितने पैसे खर्च हो जाते हैं, उस हिसाब से ग्लो दिखाई नहीं देता। ऐसे में सबसे बेस्ट है कि आप एक बार नेचुरल चीजें भी इस्तेमाल कर के देखें। ये ना सिर्फ बहुत इफेक्टिव होती हैं, बल्कि पैसे भी ज्यादा खर्च नहीं होते। ऐसी ही एक रेमेडी आज हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। आपके फेस पर झाइयां या पिगमेंटेशन की समस्या है, स्किन डल पड़ गई है, निखर बिल्कुल गायब है या रूखी-सूखी स्किन है; तो ये मुलेठी क्रीम आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। इस आप आसानी से घर में बना सकते हैं और इसके रिजल्ट इतने अच्छे देखने को मिलते है कि लोग वाकई आपसे आपकी बदलती स्किन का राज पूछेंगे।मुलेठी क्रीम बनाने के लिए क्या चाहिए? स...