कालानमक धान में जैविक खाद का करें प्रयोग
सिद्धार्थ, जून 3 -- सिद्धार्थनगर। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने किसानों से कहा कि कालानमक धान में रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग न कर जैविक उर्वरक का प्रयोग करें। इससे कालानमक चावल की गुणवत्ता ठीक रहेगा। उन्होंने कहा कि जनपद में कालानमक धान की खेती बढ़ी है। उन्होंने किसानों से अपील की कि सभी लोग कालानमक धान की खेती अधिक से अधिक करें। कालानमक चावल की गुणवत्ता ठीक रखने के लिए उसमें मिलावट न करें। डीएम ने कालानमक चावल के उत्पादन, विपणन, ब्रांडिंग व पैकेजिंग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कालानमक चावल के निर्यात के लिए अच्छी ब्रांडिंग व पैकेजिंग करें और उस पर कालानमक में उपलब्ध पोषक तत्वों एवं लाभ के बारे में अंकित करें। कृषि विभाग की ओर से किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों को जो भी जरूरत होगी जिला प्रशासन व कृषि विभाग पूरी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.