सिद्धार्थ, मई 5 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में काला नमक बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में कालानमक धान के उत्पादन, संवर्धन और विपणन को बढ़ावा देने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कालानमक धान की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों को समय से तकनीकी जानकारी, उन्नत बीज और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।उन्होंने कालानमक चावल की गुणवत्ता सुधारने के साथ-साथ उसकी प्रभावी ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान देने की बात कही, ताकि इसकी पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत हो सके। डीएम ने किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से कालानमक चावल के प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन के लिए ठोस रणनीति तैयार करने पर बल दिया। यह भी पढ़ें- बिना फॉर्मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.