अलीगढ़, मार्च 30 -- अलीगढ़। एएमयू ओल्ड ब्वायज (एलुमनी) एसोसिएशन की प्रबंध समिति के चुनाव पर उपनिबंधक फर्म, सोसाइटीज एवं चिट्स ने रोक लगा दी है। 28 मार्च के आदेश में संस्था को एक नवंबर, 2025 से कालातीत घोषित किया गया है। उपनिबंधक के अनुसार सोसाइटी एक्ट की धारा 4बी के तहत सामान्य सभा की सदस्यता सूची की जांच के बाद 6327 सदस्यों की सूची को वैध घोषित किया गया है, जबकि पूर्व महासचिव डॉ. आज़म मीर खान द्वारा प्रस्तुत सूची को अवैध माना गया है। आदेश में कहा गया है कि बार-बार अवसर देने के बावजूद 16 मार्च तक संस्था के मूल अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके बावजूद डॉ. खान द्वारा चुनाव प्रक्रिया कराना नियम विरुद्ध पाया गया। यह भी उल्लेख किया गया कि पूर्व में 892 सदस्यों की सूची के स्थान पर 892 पेजों की सूची प्रस्तुत कर चुनाव संपन्न कराए गए, जो भ्रामक और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.