कालाढूंगी में 'गांव के गौरव' सम्मानित
हल्द्वानी, मई 17 -- कालाढूंगी। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक के नेतृत्व में देवलचौड़ कालाढूंगी में गांव के गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गांव के उन समर्पित व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया, जो वर्षों से समाज सेवा, जनकल्याण एवं गांव के विकास में निस्वार्थ भाव से योगदान दे रहे हैं। सम्मानित होने वालों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, पूर्व सैनिक, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, शिक्षकगण, शिवभक्त, समाजसेवी शामिल रहे। मनोज पाठक ने कहा कि गांव की प्रगति केवल बड़े मंचों या नेतृत्व से नहीं, बल्कि उन लोगों के अथक प्रयासों से संभव होती है, जो वर्षों से समाज के बीच रहकर सेवा, संस्कार और विकास की अलख जगा रहे हैं। ग्राम प्रधान नेहा पांडे, कंचन सनवाल, नन्दाबल्लभ जोशी, जगदीश बुढलाकोटी, मनोज पेटसाली, नरेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.