हल्द्वानी, मार्च 10 -- कालाढूंगी। कालाढूंगी बंदोबस्ती और उससे लगे ग्रामीण क्षेत्र छोराजाली में इन दिनों हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सोमवार देर रात एक हाथी जंगल से निकलकर छोराजाली गांव में घुस आया। हाथी ने नरेश कुमार के गेहूं के खेत में घुसकर भारी नुकसान पहुंचाया। खेत में हाथी को देखकर जब परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण उसे भगाने के लिए पहुंचे तो हाथी आक्रामक हो गया। हाथी ने उल्टा ग्रामीणों को ही दौड़ा दिया। हाथी के अचानक हमलावर होने से ग्रामीण जान बचाकर इधर-उधर भागे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...