कालाढूंगी में शराब की दुकान का विरोध तेज
हल्द्वानी, मई 28 -- कालाढूंगी, संवाददाता। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 2 में शराब की दुकानें खोले जाने का विरोध तेज हो गया है। गुरुवार को धरना प्रदर्शन कर रही महिलाओं को सभी दलों का खुलकर समर्थन मिला। सभी ने एकसुर में शराब की दुकानें बंद करने के लिए आबकारी विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रिहायशी इलाके के बीच शराब की दुकानें खोली जा रहीं हैं। जबकि आसपास मंदिर और विद्यालय भी मौजूद हैं। ऐसे में क्षेत्र का माहौल खराब होने के साथ बच्चों और महिलाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि शराब की दुकानें खुलने से क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी और परिवारों का माहौल प्रभावित होगा। इस दौरान दर्जाधारी शांति मेहरा, नगर पालिका अध्यक्ष रेखा कत्यूरा, जिला पंचायत सदस्य अरनव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.