हल्द्वानी, जुलाई 5 -- कालाढूंगी। वित्तीय सेवाएं विभाग भारत सरकार की ओर से 15 जून से 15 जुलाई तक 'वित्तीय साक्षरता दिवस' मनाया जा रहा है। इसी क्रम में अग्रणी बैंक कार्यालय नैनीताल, बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति देहरादून के सौजन्य से बीते शनिवार को कालाढूंगी में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सहित अन्य जन सुरक्षा योजनाओं के साथ-साथ ई-केवाईसी और सी-केवाईसी के महत्व एवं प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। योजनाओं में नामांकन और केवाईसी अपडेट की गई। यहां उप क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार पाण्डेय, अग्रणी जिला प्रबंधक अमित वाजपेयी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...