हल्द्वानी, मई 3 -- हल्द्वानी। रेड क्रॉस सोसाइटी नैनीताल, लायनेस क्लब और पीएसपी हॉस्पिटल हल्द्वानी ने रविवार को रामलीला मैदान कालाढूंगी में एक विशाल निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया। इसमें चिकित्सकों ने बीपी और शुगर की जांच के साथ परामर्श दिया और दवाइयां भी निशुल्क वितरित कीं। कार्यक्रम में भाजपा नेता महेश शर्मा के विशेष सहयोग और प्रचार-प्रसार के कारण ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला। लायनेस क्लब की अध्यक्ष तनुजा जोशी ने बताया कि रेड क्रॉस चेयरमैन नवनीत सिंह राणा का दवाइयों के लिए विशेष सहयोग रहा। शिविर में पीएसपी अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. अभिनव बिष्ट (सर्जन), डॉ. कपींद्र यादव (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. अमित देओल (न्यूरो सर्जन) और डॉ. आनंद मिश्रा (आर्थोपेडिक) ने अपनी सेवाएं दीं। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य शिविर में 175 लोगों को मिला उपचार यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.