हल्द्वानी, अप्रैल 9 -- सतीश जोशी कालाढूंगी। एसडीएम बिपिन चंद्र पंत के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को बुक सेलरों की दुकानों पर छापामारी की। एनसीईआरटी के अतिरिक्त किताबों का विक्रय करने और अभिभावकों से मनमाने दाम वसूले जाने की शिकायतों पर यह कार्रवाई हुई।एसडीएम ने बताया कि अजंता बुक डिपो पर एनसीईआरटी की बुक और स्कूल ड्रेस बिना मोनोग्राम के पाई गई। भंडारी बुक डिपो और आनंद बुक डिपो पर स्कूल के मोनोग्राम की ड्रेस पाई गईं। इसके अतिरिक्त सुमसन क्लॉथ हाउस पर पांच प्राइवेट स्कूल के मोनोग्राम की ड्रेस बिकती मिलीं। स्कूल ड्रेस विद्यालय के नाम से बेचने संबंधी कोई भी दस्तावेज दुकानदार प्रस्तुत नहीं कर सका। स्कूल ड्रेस पर निर्धारित मूल्य अंकित नहीं पाया गया। ड्रेसें मनमाने रेट में बेची जा रही थीं। इस मामले में ज...